जोड़ों के दर्द से होने वाली परेशानियां क्या क्या हो सकती हैं जानने के लिए पढ़े
Arthritis अर्थराइटिस…… (जोड़ो में दर्द)
अर्थराइटिस होने पर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है। सूजन के साथ-साथ उस स्थान पर दर्द भी होने लगता है। अर्थराइटिस का दर्द इतना तीव्र होता है कि व्यक्ति को चलने–फिरने और घुटनों को मोड़ने में भी बहुत परेशानी होती है।

वजन घटाएं….
मोटापे के शिकार लोगों में अर्थराइटिस की समस्या आम होती है। वजन को नियंत्रित करना इससे बचने का सबसे बेहतर और आसान तरीका है। हालांकि वजन बढ़ने के बाद कम करना आसान नहीं है। लेकिन फिर भी आपको अर्थराइटिस से बचने के लिए वजन कम करना जरूरी होता है।
कब्ज से छुटकारा….
अर्थराइटिस के रोग को रोकने के लिए कब्ज से छुटकारा पाना बहुत जरूरी होता है, इसके लिए अर्थराइटिस के रोगी को कुछ दिनों तक गुनगुना एनिमा देना चाहिए ताकि रोगी का पेट साफ हो।

आहार…..
विटामिन, एंटीऑक्सीडेन्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर ताजे फल और सब्जियों का रस अर्थराइटिस के लिए अद्भुत उपचार है। लहसुन, मौसमी, संतरा, गाजर और चुकंदर के रस का पर्याप्त सेवन इस रोग से निजात दिलाने में सहायक है।
गतिशीलता…..
अर्थराइटिस रोगी को ना ही ज्यादा देर तक खाली बैठना चाहिए और न ही आवश्यकता से अधिक परिश्रम करना चाहिए, क्योंकि गतिहीनता के कारण जोड़ों में अकड़न आ जाती है, और अधिक परिश्रम से जोड़ों को हानि पहुंच सकती है।
मालिश…..
स्टीम बाथ और शरीर की मालिश अर्थराइटिस में काफी हद तक लाभ देती है। इसके लिए लहसुन के रस को कपूर में मिलाकर मालिश करना या जैतून के तेल से भी मालिश करने से अर्थराइटिस की पीड़ा काफी कम हो जाती है।
व्यायाम….
अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को एक्सरसाइज करनी चाहिए।
उपचार – हानिरहित इलेक्ट्रोहोम्योपैथी दवाओं का प्रयोग करें
संपर्क –
अनमोल हेल्थ केयर
9098472777